Kia EV9 का डिज़ाइन पहली नज़र में ही अलग दिखता है, बॉक्सी प्रोफाइल के साथ इसे एक मॉडर्न और साफ-सुथरा फ्रंट दिया गया है जिसमें डिजिटल लाइटिंग पैटर्न और स्टार-मैप LED DRL्स मिलते हैं। साइड से लंबा व्हीलबेस, बड़े व्हील्स और ऊंचा बॉडी प्रोफाइल इसे सड़कों पर काफी रोबदार उपस्थिति देता है, जबकि पीछे की ओर वर्टिकल टेल लैंप और सीधी लाइनों वाला डिजाइन इसे कॉन्सेप्ट जैसी फील देता है। केबिन के अंदर लेआउट काफी सिंपल लेकिन हाई-टेक रखा गया है, जिसमें बड़ी पैनोरमिक डिस्प्ले, सॉफ्ट-टच मैटेरियल और रीसाइकल्ड मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।
Features – टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और सेफ्टी
इंटीरियर में डुअल-सक्रीन सेटअप, Kia Connect 2.0 कनेक्टेड कार टेक, ओवर-द-एयर अपडेट और डिजिटल की 2.0 जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिनसे आप फोन से ही कार को लॉक–अनलॉक और स्टार्ट कर सकते हैं। तीनों रो में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट वाले सीट्स, वेंटिलेटेड और हीटेड फंक्शन, मसाज सीट, ड्यूल सनरूफ और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग के साथ लंबी यात्रा के लिए अच्छा कम्फर्ट सेटअप मिलता है। सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS, एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, मल्टीपल एयरबैग और यूरो NCAP व ANCAP से 5-स्टार क्रैश रेटिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
Engine Options – पावर और ड्राइवट्रेन
यह एक फुली इलेक्ट्रिक SUV है, जिसमें 99.8 kWh का बैटरी पैक और डुअल-मोटर सेटअप दिया गया है। यह कॉम्बो करीब 384 PS तक की पावर और 700 Nm टॉर्क जनरेट करता है, जो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के जरिए चारों पहियों तक पहुंचता है और 0–100 kmph स्प्रिंट लगभग 5.3 सेकंड में पूरा होता है।
Mileage – रेंज और चार्जिंग
कंपनी का दावा है कि Kia EV9 एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 561 km तक की ARAI-सर्टिफाइड रेंज दे सकती है, जो इसके सेगमेंट के हिसाब से काफी प्रतिस्पर्धी है। 800V आर्किटेक्चर की मदद से यह 350 kW DC फास्ट चार्जर पर 10–80% चार्ज सिर्फ करीब 24 मिनट में पूरा कर सकती है, जो हाईवे ट्रिप्स पर समय बचाने में मदद करेगा।
Price – शुरुआती और टॉप मॉडल
भारत में Kia EV9 फिलहाल सिर्फ टॉप-स्पेक GT-Line AWD वेरिएंट के रूप में लाई गई है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.30 करोड़ रुपये रखी गई है। इस कीमत पर यह Mercedes EQE SUV, BMW iX और Audi Q8 e-tron जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUVs को सीधा टक्कर देती है, और उन खरीदारों को अपील करती है जो फुल-साइज़ इलेक्ट्रिक 6/7-सीटर फैमिली कार की तलाश में हैं।